9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में गिरफ्तार हुआ जयपुर में डेढ़ किलो सोना की डकैती का आरोपी

लंबे अरसे से जयपुर पुलिस को थी तलाश, गोरखपुर में आराम से रह रहा था

less than 1 minute read
Google source verification
Gold worth 2.5 crore siezed at chennai airport

Gold worth 2.5 crore siezed at chennai airport

गोरखपुर। राजस्थान के जयपुर में डेढ़ किलो सोने की डकैती करने वाला अभियुक्त रविवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया। जयपुर पुलिस का यह वांटेड इलाहीबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
राजस्थान के जयपुर शहर में संजय सर्किल थाना क्षेत्र में कई साल पहले करीब डेढ़ किलो सोने की डकैती हुई थी। इस मामले में थाना संजय सर्किल जयपुर राजस्थान में अपराध संख्या 164/04 के अंतर्गत आइपीसी की धारा 395, 365 171, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अभियुक्त बरकत अली पुत्र शौकत अली बनाया गया था। सहजनवां क्षेत्र का मूल निवासी बरकत को जयपुर पुलिस लंबे अरसे से तलाश रही थी।
गोरखपुर पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबीर की सूचना पर इलाहीबाग क्षेत्र में दबिश दी गई। तिवारीपुर थानाक्षेत्र के इलाहीबाग में सुजात अली के मकान से बरकत को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी। हालांकि, पुलिस को उसके पास से किसी प्रकार का कोई धन नहीं मिला है।