10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Run for Unity केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कही बड़ी बात…

लोकसभा चुनाव के पहले वार्मअप कर रही भाजपा, बैठक, दौड़ और पदयात्रा कर लोगों को बता रही विकास गाथा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 1 Nov 2018, 1:42 AM IST

sardar patel

झंडा सत्याग्रह के दौरान जबलपुर आए थे सरदार पटेल

चुनावी मोड में आ चुकी बीजेपी ने ‘रन फार यूनिटी’ का आयोजन कर लौह पुरुश को श्रद्धांजलि दी। गोरखपुर समेत क्षेत्र के सभी 62 विधानसभाओं में इस दौड़ का आयोजन किया गया।

गोरखपुर शहर में टाउन हाॅल के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने एकता दौड़ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में भाजपा के पदाधिकारियों समेत विभिन्न स्कूलों-काॅलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सरदार पटेल ने इस देश को एकता के सूत्र में बांधा था। आजादी के बाद देश को रियासतों में बंटने से भी बचाया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को कमतर आंका गया और उसे कम करके पेश किया गया। केंद्र में बीजेपी की सरकार बनते ही सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए रन फाॅर यूनिटी का आयोजन शुरू किया गया। बताया कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल के सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाई गई है। प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने प्रतिमा का अनावरण किया है।