11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर से योगी कैबिनेट में शामिल किए गए दो मंत्री , जानिए इनका कद

भाजपा की सरकार जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शपथ लेने जा रही थी तब भी इस नेता के नाम पर हुई थी खूब चर्चा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 21 Aug 2019, 12:53 PM IST

Satish Dwivedi and Shree Ram Chauhan

Satish Dwivedi and Shree Ram Chauhan

गोरखपुर. सीएम योगी आदित्यानथ सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार शुरू हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में गोरखपुर- बस्ती मंडल से दो मंत्री बनाए गए हैं। इसमें इटावा से भाजपा विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी और श्री राम चौहान शामिल हैं।


जानिए कौन है डॉ. सतीश द्विवेदी
इटवा से चुने गए भाजपा विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी के नाम की भी चर्चा अचानक से तेज हुई है। पेशे से शिक्षक सतीश द्विवेदी युवा विधायक हैं। वह बीते विधानसभा चुनाव में सपा के वरिष्ठ नेता व तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। भाजपा की सरकार जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शपथ लेने जा रही थी तब भी सतीश द्विवेदी के नाम पर खूब चर्चा हुई थी।

जानिए कौन हैं श्रीराम चौहान
संतकबीरनगर नगर के रहने वाले श्रीराम चौहान बस्ती लोकसभा सीट से तीन बार भाजपा के सांसद रह चुके हैं। श्रीराम चौहान 1999 में बनी भाजपा की अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौहान बीते विधानसभा चुनाव में धनघटा से विधायकी का चुनाव लड़े और यूपी विधानसभा में पहुंचे। वर्तमान में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीराम चौहान विधायक हैं।