1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामगढ़ झील में उतरेगा सी प्लेन, मार्च में शुरू होगा गोरखपुर चिड़ियाघर

सीएम योगी ने किया ऐलान गोरखपुर को दीं करोड़ों की सौगात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 17 Feb 2021, 9:23 PM IST

Sea plane

Sea plane: देश में पहली सी-प्लेन सेवा का आरंभ, केवडिया से अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही यूपी में भी सी प्लेन की सेवा शुरू करावाएंगे। योगी सरकार इसपर तेजी से काम भी कर रही है। सी प्लेन की सेवा ईको टूरिज्म और पर्यटन की दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहे गोरखुपर से शुरू होगी। यहां की यूपी की पहली अधिसूचित रामगढ़ झील में सी प्लेन से सीधे उतरा जा सकेगा। इसके बाद यहां से गोरखपुर चिड़ियाघर और राप्ती घाटों व प्रकृति के मनोरम दृष्यों का नजारा लिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री की मंशा है कि यहां की खूबसूरती से पर्यटकों को रूबरू कराकर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके ताकि इससे इलाकेे का विकास हो और यहां रोजगार के अवसर बढ़ सकें।


मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने एक बार फिर रामगढ़ झील से सी प्लेन सेवा की शुरुआत की बात कही। इस दौरान उन्होने गोरखुपर में राप्ती के तट पर तीन भव्य घाटों का लोकार्पण किया। उन्होंने करीब 60 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने गंगा आरती की तर्ज पर राप्ती आरती की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिये संस्थाएं आगे आएंगी। कहा कि गुरू गोराक्षनाथ घाट और रामघाट के रूप में विकसित हो चुके पूर्वी और पश्चिमी तट के उत्तर स्थित शवदाह स्थल को बाबा मुक्तेश्वरनाथ घाट के नाम से जाना जाएगा।


गुरू गोरक्षनाथ घाट पर भगवान शंकर की 30 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसके शीर्ष भाग से प्रवाहति जलधारा जटा से गंगा अवतरण का आभास कराएगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बताया कि गोरखपुर चिड़ियाघार (शहीद अशफाकउल्लाह खां प्राणि उद्यान) मार्च में शुरू कर दिया जाएगा। इसका निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है और इसमें जानवर लाए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश