30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसबी के एसआई का शव लटकता हुआ मिला, वजह अबूझ

हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही पड़ताल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 7 Feb 2020, 1:45 PM IST

,

नक्सलियों को धकेलने कोसरोंडा इलाके में SSB का नया कैंप, BSF के साथ रावघाट का पूरा एरिया कवर करेंगे जवान

गोरखपुर के एसएसबी क्वार्टर में रह रहे सब इंस्पेक्टर का शव अबूझ हाल में कमरे में मिला है। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या मानकर जांच को आगे बढ़ा रही लेकिन अन्य वजहों पर भी तफ्तीश कर रही। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि शहर के एसएसबी कैंपस के अधिकारी आवास में हेमचंद्र अधिकारी (53) का क्वार्टर था। हेमचंद्र अधिकारी उत्तराखंड के बागेश्वर जिला के रहने वाले थे। करीब तीन साल पहले इनकी पोस्टिंग गोरखपुर में हुई थी। फर्टिलाइजर हेड क्वार्टर में वह उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा कि हेमचंद्र सोने से पहले अपनी पत्नी सुनीता से फोन पर बात किये और उसके बाद सोने चले गए। सुबह पड़ोस में रह रहे महेंद्र व हर्ष कमरे को देर सुबह तक बंद देख कई बार आवाज लगाई। घर का दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ।

इसके बाद उन्होंने खिड़की से देखा तो इनका शव छत में लगे कुंडे में रस्सी से लटक रहा था।

लोगों ने इसकी सूचना एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। अधिकारियों ने चिलुआताल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजन को इस बाबत सूचित कर दिया गया है।

पुलिस अभी तक उप निरीक्षक के हत्या/आत्महत्या की वजह को तलाश नहीं पाई है। फौरी तौर पर मामला आत्महत्या का ही बताया जा रहा। हालांकि, आत्महत्या के कारण भी सामने नहीं आ सके हैं।

मृतक की एक लड़की गीता, लड़का शिवम एवं मोहित हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग