3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को वश में करने के लिए वह तांत्रिक के पास गई, तांत्रिक उसे सुनसान जगह पर ले गया और….

पति का प्यार पाने के चक्कर में फंसी एक महिला की दर्दनाक कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 6 Jun 2018, 3:39 PM IST

gangrape

गैंगरेप पीड़िता को तब मिली राहत जब पुलिस ने किया ये काम

गोरखपुर। पति का प्यार पाने की चाहत और उससे रिश्ता सुधारने की चाहत एक महिला को भारी पड़ा। झांड-फूंक, तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में पति को पाने की ख्वाहिश तो अधूरी रह गई लेकिन तांत्रिक ने इस आड़ में जो किया वह बेहद शर्मनाक है। पीड़िता के अनुसार तांत्रिक ने अन्य लोगों के साथ उसके साथ जबर्दस्ती की। रात को बुलाया और बारी-बारी से सभी ने बलात्कार किया। पुलिस आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। महिला को पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है। मामला राजघाट थानाक्षेत्र का है।
खोराबार थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला का अपने पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। वह किसी भी सूरत में अपने पति का प्यार पाना चाहती थी। किसी से उसने सुन रखा था कि झाड़-फूंक/तंत्र-मंत्र से ऐसा हो सकता है। अंधविश्वास के चक्कर में फंसी महिला तांत्रिक की तलाश में थी। वह खलीलाबाद गई हुई थी कि उसकी मुलाकात ऐसे ही एक तांत्रिक महमूद उर्फ जुम्मन से हुई। बातों बातों में महिला को उसने फांस लिया। विश्वास दिलाया कि वह अपने तंत्र-मंत्र से महिला के पति को उसके वश में कर देगा। महिला अंधविश्वास में फंसती गई। तथाकथित तांत्रिक जुम्मन ने उसे गोरखपुर के राजघाट क्षेत्र का एक पता दिया। एक दिन तांत्रिक ने महिला को रात में तंत्रमंत्र सिद्धि के लिए धोखे से बुलाया। महिला पति को वश में करने के अंधविश्वास में कुछ सोच समझ नहीं पा रही थी। वह तांत्रिक के बताए पते पर 3 जून की देर रात में पहुंच गई। बताया जा रहा कि राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर में तांत्रिक की कोई दूकान है। महिला जब वहां पहुंची तो तांत्रिक उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। जुम्मन के साथ एक और व्यक्ति था। महिला उसे पहचान नहीं रही थी। पीड़िता के अनुसार कुछ देर तंत्रमंत्र का ढोंग करने के बाद दोनों उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। फिर जबरिया उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। महिला रोती-चिखती-चिल्लाती रही लेकिन कोई सुना नहीं। अस्मत खा चुकी महिला अपने साथ जबर्दस्ती होने के बाद पुलिस को इत्तला दी। इधर, दोनों महिला के साथ बलात्कार के बाद वहां से भाग गए।
राजघाट थाने की पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।