
यूपी में फिर हुआ रेल हादसा, अब इस जिले में डिरेल हुर्इ बाघ एक्सप्रेस, हताहत...
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा होते होते बचा। बाघ एक्सप्रेस की चार बोगियों के उतरने से अचानक से अफरातफरी मच गई। संयोग बढ़िया था कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस दुर्घटना से काफी देर तक रेल संचलन बाधित रहा। आला अफसर मौके पर पहुंच कर जायजा ले रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना की जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन को भी मौके पर पहुंच कर जानकारी लेने का निर्देश दिया।
गुरुवार को काठगोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस 13020 जा रही थी। ट्रेन अभी गोरखपुर के डोमिनगढ़ के पास पहुंची थी कि ट्रेन की पिछली चार बोगियां अचानक से डिरेल हो गई। हादसा दिन के करीब एक बजे का है।
इस अचानक से हुई दुर्घटना से हर ओर अफरातफरी मच गई। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Published on:
11 Oct 2018, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.