10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौचालय होता तो बच सकती थी सास-बहू की जान, सुबह निकलीं थी ट्रेन की चपेट में आ गई

आेडीएफ घोषित शहरों-गांवों का सच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 1 Nov 2018, 6:06 AM IST

Duty was completed then the train left middle of track

ड्यूटी पूरी हुई तो मालगाड़ी को बीच रास्ते छोड़ गया स्टाफ

देश में स्वच्छता अभियान जोरों पर है। गांव-गांव शौचालय बनवाए जा रहे हैं, शहर से लेकर गांव तक ओडीएफ प्रमाण पत्रों का वितरण हो रहा लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल जुदा है। बुधवार की सुबह ट्रेन से कटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में सास-बहू थीं। सुबह-सवेरे नित्यकृत्या के लिए निकली थीं। घटना देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र की है।
देवरिया जिले के भाटपाररानी के वार्ड नंबर सात के रहने वाले शहजीद सब्जी बेचने का काम करते हैं। शहजीद का बहुत बड़ा कुनबा है। शौचालय के अभाव में महिलाओं को बाहर निकलना पड़ता है। बुधवार की सुबह शहजीद की पत्नी आमीना (65 वर्ष) अपनी भतीज पतोहू कमरजहां के साथ बाहर निकली थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे दोनों भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पूरब तरफ माॅल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक की ओर गए थे। सुबह-सवेरे दोनों महिलाओं को अंदाजा नहीं हुआ और ट्रैक पर ही वे ट्रेन की चपेट में आ गईं। लोगों के अनुसार दोनों ट्रैक पर ट्रेनों के आने जाने से उनको भागने का भी मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।