6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में दो युवक नदी में डूबे: रीलबाजी की खुमारी ने ली जान, पुलिस ने बरामद किए शव

Two youths drowned in river: गोरखपुर में नदी में नहाते समय रील बना रहे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस और NDRF ने रेस्क्यू कर दोनों का शव बरामद कर लिया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

नदी में डूबकर दो युवकों की मौत (इमेज: पत्रिका)

गोरखपुर में लगातार नदी में डूबने की घटनाएं हो रही हैं, अधिकतर घटनाओं में रीलबाजी ही मुख्य कारण बनकर सामने आ रहा है। इन घटनाओं को रोकने के लिए थाना क्षेत्र के अनुसार पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग इन बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसी क्रम में नदी में नहाने गए दो युवक आज डूब गए।

आधा दर्जन की संख्या में युवक नहाने पहुंचे, दो युवक डूबे

पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के पास 6-7 युवक नदी में नहाने गए थे। इस बीच सभी रील बनाने लगे, इतने में एक लड़का डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर सभी दोस्त बचाने पहुंचे, लेकिन एक युवक उसे बचाने के दौरान खुद भी डूबने लगा। दो दोस्तों को डूबते देख बाकी लड़के डर गए और जल्दी से पानी से बाहर निकल कर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इक्कठा हो गए और मौके से अफरा- तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बोर्ड पर लिखा- स्नान करना सख्त मना है

घटनास्थल पर पुलिस ने "स्नान करना सख्त मना है" का बोर्ड लगाया है। इसके बावजूद 7 दोस्त नदी में नहाने गए और रील बनाते-बनाते दो युवक गहरे पानी में चले गए। सूचना पर पहुंची NDRF और पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों के शव बरामद किया। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान सहजनवां थाना अंतर्गत जगदीशपुर गाही के रहने वाले शिवम और गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस और NDRF ने बरामद किए शव

जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और NDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बार एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान सहजनवां थाना अंतर्गत जगदीशपुर गाही के रहने वाले शिवम कुमार पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। जबकि नदी में डूबे दूसरे युवक की तलाश काफी देर तक की गई। थोड़ी ही देर में उसका भी शव बरामद हुआ। उसकी पहचान थाना सहजनवा जगदीशपुर गई के रहने वाले गोलू कुमार पुत्र रामदीन के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने क्या कहा?

SP नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि रील बनाते समय दो दोस्त राप्ती नदी में डूब गए। मौत के बाद दोनों की डेड बॉडी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस ने पहले ही चेतावनी का बोर्ड लगाया हुआ है लेकिन सभी इसे नजरअंदाज कर नदी में नहाने चले गए।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग