गोरखपुर. Ulema prepared nikahnama aadhar number of bride and groom compulsaryशहर के उलेमाओं ने नया निकाहनामा बनाया है। निकाहनामा पर दूल्हा, दुल्हन, वकील और गवाह का आधार नंबर दर्ज किया जाएगा। निकाह, महर और तलाक के शरई (इस्लामी कानून) की जानकारी दी जाएगी। दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर भी लगाई जाएगी। यह नया निकाहनामा तंजीम दावतुस्सुन्नह से जुड़े कारी मो. अनस रजवी, कारी ओबैदुल्लाह व कारी अनीस ने तैयार किया है। यह निकाहनामा केवल वैध दस्तावेज ही नहीं होगा बल्कि निकाह, महर, तलाक के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी करेगा। निकाहनामा में सभी विवरण के लिए अलग-अलग कॉलम हैं। निकाह का समय, जगह, तारीख का कॉलम दिया गया है। निकाह पढ़ाने वाले काजी का विवरण हस्ताक्षर व मुहर के साथ दर्ज होगा।