3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्रि के पारंपरिक पूजन को आरंभ करने मुख्यमंत्री आएंगे गोरखपुर, मंदिर में कलश स्थापना आज

जानिए कब-कब किस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम योगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 10 Oct 2018, 11:07 AM IST

Yogi Adityanath

नवरात्रि के पारंपरिक पूजन को आरंभ करने मुख्यमंत्री आएंगे गोरखपुर, मंदिर में कलश स्थपना आज

अपनी व्यस्तताओं के बीच परंपराओं का पालन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर आ रहे हैं। शारदीय नवरात्रि गोरखनाथ मंदिर में पूजन के लिए कलश स्थापना कराने के साथ साथ पारंपरिक पूजन का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम साढ़े तीन बजे मंदिर पहुंचेंगे। नवरात्रि के पहले दिन पांरपरिक कलश यात्रा में शिरकत करेंगे। पूरे 9 दिन व्रत रखने के बाद मॉ दुर्गा की पूजा के पारम्परिक अनुष्ठान को श्रद्धा के साथ पूर्ण करेंगे।
मुख्यमंत्री नवरात्रि के दौरान नव दिन व्रत रखेंगे। मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ 10 अक्तूबर की शाम को गोरखनाथ मंदिर आ जाएंगे। शाम को मंदिर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच निकाली गई यह शोभा यात्रा मुख्य मंदिर परिसर से निकल कर भीम सरोवर तक जाएगी। यहां कलश भरने के बाद शक्ति मंदिर में कलश यात्रा की स्थापना कर पूजा अर्चना किया जाएगा। प्रतिदिन गोरखनाथ मंदिर में प्रतिपदा से नवमी तक श्रीमद् भागवत कथा एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगा।
अष्टमी 16 अक्तूबर की रात से ही लग जाएगी। मंदिर की परम्परा के मुताबिक 16 अक्तूबर की रात महानिशा पूजन और हवन शक्ति मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री 16 अक्तूबर की शाम तक मंदिर आ जाएंगे। 17 अक्तूबर को भी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। 18 अक्तूबर को महानवमी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस दिन योगी 12 बजे से कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराकर नवरात्रि पूजन संपन्न कराएंगे। 19 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन सुबह 9.25 बजे से मुख्यमंत्री मंदिर में श्रीनाथ जी की पूजा अर्चना करेंगे। इस दिन नाथ संप्रदायक के साधु संत और श्रद्धालु तिलक हाल में योगी आदित्यनाथ का तिलक करेंगे। यह कार्यक्रम अपराहन 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा। उसके बाद शाम चार बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री रथ पर सवार होकर शोभा यात्रा के साथ श्री मानसरोवर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां भगवान शंकर समेत सभी देवी देवताओं को पारम्परिक रूप से पूजन अर्चन करेंगे। यही से वह मानसरोवर रामलीला मैदान में पहुंच कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का तिलक और आरती उतारेंगे। रावण बध के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शोभा यात्रा पुनः मंदिर वापस लौट आएगी। शाम 7 बजे से गोरखनाथ मंदिर में संतो, ब्राह्मणों एवं निर्धन नारायण के साथ सहभोज का कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री अगले दिन 20 अक्तूबर को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।