23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / Taj Mahal पर मेहरबान सीएम Yogi Adityanath, संरक्षण के लिए सरकार देगी 370 करोड़

Taj Mahal पर मेहरबान सीएम Yogi Adityanath, संरक्षण के लिए सरकार देगी 370 करोड़

Sangeet Som के बयान पर सीएम योगी ने कहा- भारत में Taj Mahal । कौन बनवाया इसका कोई महत्व नहीं है        
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 17 Oct 2017, 2:47 PM IST

Cm Yogi adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर. ताजमहल पर संगीत सोम के ताजा बयान पर सूबे के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि भारत में ताजमहल है, आज पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आते हैं। यह भारतीय मजदूरों के खून-पसीना की देन है। कौन बनवाया इसका कोई महत्व नहीं है। भारत की इस विशिष्ट विरासत के संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी है।

गोरखपुर को कई सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ताजमहल के संरक्षण के लिए सरकार 370 करोड़ की कार्ययोजना बनाई है। विश्वबैंक को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 26 को वह आगरा जा रहे हैं। वहां कई बड़ी परियोजनाओं पर काम हो रहा। आध्यात्मिक सर्किट के तहत जोड़ा जाएगा प्रदेश के किलो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश सरकार सूबे की समस्त किलो को संरक्षित करेगी। इसके लिए एक आध्यात्मिक सर्किट बनाया जाएगा। इसमें चुनार का किला, झांसी किला, कालिंजर किला आदि को स्थान दिया गया है। टूरिस्ट बुकलेट से Taj Mahal गायब होने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि दरअसल, बौद्ध सर्किट व आध्यात्मिक सर्किट पर काम होने के साथ ताजमहल के लिए अलग प्रोजेक्ट बनाया गया है। ताजमहल के लिए अलग से प्रोजेक्ट बनाये जाने की वजह से बुकलेट में दूसरे पर्यटन स्थलों को जगह मिली।

ताजमहल के संरक्षण का काम तो सरकार कर ही रही। पूर्व में ताजमहल पर योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि ताजमहल हमारा गौरव नहीं पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के लाखों पर्यटक इसको देखने के लिए आते हैं। यह हमारे देश में हैं, हमारे मजदूरों ने इसे बनाया है। इसके संरक्षण के लिए हम काम कर रहे। उन्होंने ताजमहल तोड़ने के लिए Azam Khan के कटाक्ष पर कहा कि आजम खान जैसे लोगों के बयान का कोई मतलब नहीं। ओबैसी हो या आज़म खान इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं तो केवल ऐसे बयान देते रहते हैं। उनकी बातों का ध्यान नहीं दिया जा सकता। अयोध्या हमारी सांस्कृतिक विरासत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या हमारी सांस्कृतिक विरासत है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है अयोध्या। इस विरासत को संजोने के लिए हम और हमारी सरकार समर्पित है।अयोध्या को आध्यात्मिक सर्किट से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के सभी आध्यामिक स्थलों को इस सर्किट से जोड़ा जाएगा। इसका विकास किया जाएगा ताकि देश-दुनिया हमारी आध्यात्मिक विरासत को जान सके। अयोध्या में मूर्ति स्थापना को लेकर उन्होंने कहा कि यह अभी तय होना शेष है कि वहां किसकी प्रतिमा लगेगी। जल्द ही सब तय हो जाएगा। इसका ख्याल भी रखना है कि यह सब पर्यावरण हितैषी हो। सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा 2018 में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत की बात पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय के फैसले का इंतजार किया जाएगा।

उन्होंने बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड पर कहा कि हिंदुत्व कोई कार्ड नहीं एक जीवन पद्धति है। इसके बिना सोचा नहीं जा सकता। विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि हमने छह महीने में और केंद्र की मोदी सरकार ने जो काम साढ़े तीन साल में किये हैं वह कांग्रेस ने 58 वर्षों में नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के योगी आदित्यनाथ पर दिये गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुजारी ही अच्छा मुख्यमंत्री होता है।

इनपुट- धीरेंद्र गोेपाल (गोरखपुर)