
अखिलेश यादव ने काजल निषाद को वोट देने के लिए लोगों से अपील की।
UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां के नेता अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए जनसभा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गोरखपुर पहुंचे। वहां पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। इसके साथ ही संजय निषाद को भी आडे़ हाथों लिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि निषाद समाज के नेता कहते हैं कि मठ हमारा है। यह निषादराज का स्थान है। हम तो इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ सकते लेकिन निषाद समाज को हम मेयर तो बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: बीजेपी ने खेला ओबीसी कार्ड, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, मंच से गिनाई गई उपलब्धियां
जातिगत जनगणना का उठाया मुद्दा
अखिलेश यादव ने एक बार फिर से जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग पिछड़ो, दलितों का अपमान किया है। हम कहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। अगर ये आरोप हम पर लगाते हैं कि हम लोगों ने सबसे ज्यादा मलाई खा ली है तो हम ये कहते हैं कि हम मलाई नहीं लेना चाहते हैं। सबकी गिनती हो जाए कौन कितना? उस हिसाब से मलाई लोगों में बंट जाए।
"लिंक एक्सप्रेस बन गया होता तो हम सड़क मार्ग से आते"
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कहते थे कि आगरा एक्सप्रेस पर बहुत भ्रष्ट्राचार हुआ। उन्होंने आगे सवालिया अंदाज में पूछते हुए कहा कि गोरखपुर वालों बताओ आपके लिए लिंक एक्सप्रेस वे बनना था, बन गया कि नहीं बना? अभी तक अगर बना होता तो हवाई जहाज से नहीं हम सड़क से ही आपके बीच में आ जाते।
यह भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav:कौन हैं तुलसी राम शर्मा? जिन्हें सपा ने बनाया मथुरा वृंदावन नगर निगम से बनाया है मेयर उम्मीदवार
Updated on:
30 Apr 2023, 3:11 PM IST
Published on:
30 Apr 2023, 3:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.