कोरोना प्रोटोकॉल का पलान न करने पर यूपी पुलिस पर सवाल न खड़े हों, इसके लिए उन्होंने फोटोशॉप मास्क का इस्तेमाल किया। दरअसल, गोरखपुर पुलिस के एक पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़कर फोंचो खिचवाई और ट्वीटर पर अपलोड कर दी। फोटो में पुलिस व अपराधी दोनों ही बिना मास्क के थे। बाद में दोबारा से उसी फोटो को मास्क के साथ ट्वीट की। लेकिन इसमें गिरफ्तार किए गए अपराधी और उसे पकड़कर खड़े पुलिसकर्मी के चेहरे पर फोटोशॉप से मास्क लगा दिया गया। इसके बाद यूजर्स ने फोटो को लेकर गोरखपुर की पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।