27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

International Yoga Day जब पूरी दुनिया योग कर रही थी तो यूपी के इस जिले में मनाया जा रहा था ढ़ोग दिवस

कलक्ट्रेट पर योग कर ढ़ोग दिवस मनाया इन युवाओं ने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 22 Jun 2018, 7:07 AM IST

dhong day Protest

International Yoga Day जब पूरी दुनिया योग कर रही थी तो यूपी के इस जिले में मनाया जा रहा था ढ़ोग दिवस

जब भारत सहित कई देशों में योग दिवस मनाया जा रहा था, उसी वक्त गोरखपुर में ढ़ोग दिवस मनाया जा रहा था। ढोग दिवस मनाने वाले युवाओं की मांग थी कि बेरोजगारी से निजात पाने को वे लोग भटक रहे हैं, सरकार बेवजह खेल अनुदेशकों की भर्ती पर रोक लगा भूखमरी की कगार पर पहुंचा दी है। प्रतिकात्मक विरोध करते हुए बीपीएड धारक ये खेल अनुदेशक कलक्ट्रेट में योग कर ढ़ोग दिवस भी मनाया।
बीपीएड मोेर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि बीपीएड करने वाले 32022 लोगों को सरकारी स्कूलों में खेल अनुदेशक पद पर बहाली हुई थी। 23 मार्च 2017 को समीक्षा के नाम पर उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई। शारीरिक शिक्षा केे शिक्षक पदों पर भर्ती करने के लिए उच्च न्यायालय का सिंगल और डबल बेंच भी निर्देश दे चुका है लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
योग दिवस पर अपनी भर्ती केे लिए बीपीएड धारक शहर के शास्त्री चैक पर एकत्र हुए। यहां से विरोध मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सरकार द्वारा योग दिवस के भव्य आयोजन की आलोचना करते हुए प्रतिकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए योग दिवस को ढ़ोग दिवस करार दे खुद योग भी बीपीएड धारकों ने किया।
इस दौरान प्रभुजीत, पिंकी, अंजनी, मनोरमा, प्रियंका, साधना, अर्पित शाही, विनय गुप्ता, रितेश, अजय, सोनू, हरवंश, मनोज, ज्ञानेश्वर, परविंदर, गौतम, प्र्रदीप, विनय साहनी, रामानाथ, रामधीन, हरेंद्र, अनुराग, सत्यप्रकाश, अब्बास, श्रीनाथ, सर्वेश, सूर्यप्रकाश, वेदप्रकाश, रमन, बिट्टूू, सूरज आदि मौजूद रहे।