मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सात मई तक बूंदाबादी से लेकर बारिश का सिलसिला छिटपुट चलता रहेगा। लेकिन उसके बाद मौसम साफ होगा। धूप अपने पुराने तेवर में नजर आएगी। बारिश से कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन सात मई के बाद अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ जाएगी। तापमान भी बढ़कर 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।