23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / वनटांगिया परिवारों की जिद: बिना सीएम योगी आदित्यनाथ के आए नहीं मनाएंगे दिवाली

वनटांगिया परिवारों की जिद: बिना सीएम योगी आदित्यनाथ के आए नहीं मनाएंगे दिवाली

गोरखपुर के वनटंगिया समुदाय ने किया ऐलान, सीएम योगी नहीं आए तो नहीं मनाएंगे दीपावली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 4 Oct 2017, 8:09 PM IST

Vantangia and Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ और वनटंगिया

धीरेन्द्र विक्रमादित्य गोपाल

गोरखपुर. इस दिवाली अपने 'महाराज जी' संग दीपावली मनाने को वनटांगिया गांव के बच्चों से लगायत बुजुर्ग व महिलाएं पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिवाली होगी और वनटांगिया परिवार इस उम्मीद में है कि हर बार की तरह इस बार भी योगी आदित्यनाथ उनके साथ दीपावली मनाएंगे।


हालांकि, इस बार उनका आना अभी निश्चित नहीं है। अभी यह भी तय नहीं कि योगी आदित्यनाथ इस बार बच्चों को हर बार की तरह तोहफा भेजेंगे या नहीं लेकिन फिर भी गांव के लोग यह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री उनके बच्चों के साथ हर बार की तरह यह दीवाली भी मनाएं। गांव के लोग तो यहां तक कह रहे कि अगर वह नहीं आएंगे तो वे लोग दिवाली ही नहीं मनाएंगे।

गोरखपुर के कुसुम्ही जंगल के तिकोनिया गांव में काफी संख्या में वनटांगिया परिवार रहते हैं। इन परिवारों को तत्कालीन सांसद व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का हमेशा ही साथ मिलता रहा है। गांव में उनके द्वारा सड़क, स्ट्रीट लाइट, हैण्डपम्प आदि उपलब्ध कराए गए हैं। कुसुम्ही में संचालित हिन्दू विद्यापीठ में वनटांगिया परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। योगी आदित्यनाथ पिछले एक दशक से हर दीपावली इन वनटांगिया बच्चों के साथ दीपावली मनाते हैं। पढ़ने वाले बच्चों को पेन, कॉपी व अन्य पढ़ने वाली सामग्री के साथ पटाखे भी देते हैं।

लेकिन इस बार लगता है यह सिलसिला टूटेगा। क्योंकि इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में न रहकर अयोध्या में दीपावली मनाएंगे। ऐसे में समझा जा रहा कि वनटांगिया बच्चे अपने महाराज जी संग दीपावली नहीं मना सकेंगे।


लेकिन इन सब से अंजान वनटांगिया अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनको उम्मीद है कि यह परिपाटी मुख्यमंत्री नहीं तोड़ेंगे। वह जरूर दीपावली मनाने आएंगे। गांव के वनटांगिया परिवारों का कहना है कि उनलोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। साफ़-सफाई अभी से चल रही। महाराजजी (योगी आदित्यनाथ) के साथ इस बार हम सब मुख्यमंत्री के साथ दीपावली मनाएंगे। चूंकि, अभी तक यह साफ़ नहीं है कि सीएम इस बार आएंगे कि नहीं इसपर गांव के लोग कहते हैं कि वह नहीं आएंगे तो हम दीपावली भी नहीं मनाएंगे।


वनटांगिया परिवारों की आवाज उठा चुके हैं योगी
कई बार लोकसभा में भी प्रदेश के वनटांगिया परिवारों के लिए योगी आदित्यनाथ आवाज बुलंद कर चुके हैं। इस बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मुसहर परिवारों के साथ साथ वनटांगिया परिवारों को भी समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया था। भूमिहीन वनटांगिया परिवारों को आवास, खेती योग्य जमीन का पट्टा आदि देने का भी सरकार ने प्राविधान किया है।