6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय व तूलिका ने जीता दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण

जूडो स्पर्धा में अपने अपने वर्ग में स्वर्ण जीता गोरखपुर अपने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर है प्रफुल्लित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 Dec 2019, 11:55 AM IST

विजय व तूलिका ने जीता दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण

विजय व तूलिका ने जीता दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण

13वें दक्षिण एशियाई खेलों में गोरखपुर की दो प्रतिभाओं ने क्षेत्र ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। जूडो स्पर्धा में 60 किलोग्राम वर्ग में विजय यादव व 78 किलोग्राम वजनवर्ग में तूलिका मान ने स्वर्ण पदक जीता है।
यह दक्षिण एशियाई खेलों की जूडो स्पर्धा बीते सात दिसंबर से दस दिसंबर तक नेपाल के पोखरा व काठमांडू में आयोजित हुआ था।

Read this also: गोरखनाथ मंदिर की महाआरती आॅनलाइन देखें, घर पहुंचेगा प्रसाद

विजय कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में देश का मान बढ़ा चुके हैं

विजय कुमार यादव पिछले 3-4 वर्षों से विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, ग्रैंड प्री टूर्नामेंट, दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में वह पदक जीत चुके हैं। विजय कुमार यादव गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित गुरुकुल पीजी काॅलेज के एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। जबकि तूलिका मान इसी काॅलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। यह दोनों खिलाड़ी ओलंपिक के लिए होने वाले क्वालिफाइंग इवेंट में भी बीते दिनों भाग लिए थे।

डीडीयू करेगा सम्मानित

विजय कुमार यादव और तूलिका मान की इन उपलब्धियों पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। विवि की ओर से इनको नकद पुरस्कार-प्रशस्ति पत्र के साथ इंटनेशनल मानक के जूडो किट प्रदान किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह, प्रति कुलपति प्रो. हरि शरण, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो. विनोद कुमार सिंह एवं प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. अजय कुमार शुक्ल, प्रो. विजय चाहल एवं डॉ. राजवीर सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Read this also: भाजपा विधायक पर केस दर्ज होने तक परिजन नहीं करेंगे शव का अंतिम संस्कार