31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral video of Atul Singh: गोरखपुर कृषि महाविद्यालय में काम करने वाले अतुल सिंह का वायरल वीडियो

Viral video of Atul Singh: इन दिनों यूपी के गोरखपुर कृषि महाविद्यालय में काम करने वाले अतुल सिंह को पूर्वांचल के एक लोकप्रिय लोकगीत को गाते हुए देखा गया जो आजकल इंटरनेट पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है| इस गाने में अतुल मस्ती में ही सही पर छोटे-छोटे रोजगारों में कितनी समस्याएं आती हैं उसको उजागर करने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए|
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Mahima Soni

•

Updated: 2 Oct 2021, 2:07 PM IST

Viral video of Atul Singh: गोरखपुर कृषि महाविद्यालय में काम करने वाले अतुल सिंह का वायरल वीडियो

Viral video of Atul Singh: गोरखपुर कृषि महाविद्यालय में काम करने वाले अतुल सिंह का वायरल वीडियो

गोरखपुर.Viral video of Atul Singh: सोशल मीडिया पर पूर्वाञ्चल का बहुत ही लोकप्रिय लोकगीत जिसे अतुल सिंह नाम के पुरुष ने गाया है, इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और आजकल यूपी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस वीडियो में महंगाई को लेकर एक आम आदमी, घरेलू महिला और सड़क के किनारे दुकान लगाकर रोजगार करने वाले के दर्द को दिखाया गया है। इसे गाने वाले अतुल सिंह ने 'पत्रिका' से विशेष बातचीत भी की| लगभग एक हफ्ते पहले एक मित्र के घर पर यह गीत टेबल पर बजाकर गाया था जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अतुल सिंह ने बताया कि लोगों के पास छोटे-छोटे रोजगार चाय, समोसा और पकौड़ी के रूप में रहता है, लेकिन महंगाई बढ़ने से इसमें भी दिक्कत हो रही है। इसलिए इस दर्द को अतुल ने दोस्तों के बीच हंसी मज़ाक के तौर पर गुनगुनाया था जिसे आज लोग खूब पसंद कर रहे हैं-

कौन हैं अतुल सिंह
अतुल सिंह गोरखपुर कृषि महाविद्यालय में काम करने वाले एक आम इंसान हैं| लेकिन इनका वायरल वीडियो इन्हे यूपी में सुर्ख़ियों में ले आया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं|

क्या खास है वायरल वीडियो में
वायरल हो रहे वीडियो में अतुल ने महंगाई को लेकर एक आम आदमी, घरेलू महिला और सड़क के किनारे दुकान लगाकर रोजगार करने वाले के दर्द को दिखाया है। लगभग एक हफ्ते पहले एक मित्र के घर पर बारिश के दौरान पकौड़ी का प्लान बना था और उसी दौरान यह गीत टेबल पर बजाकर गाया था जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

हाईलाइट- 'मोर पकौड़ी रोजगार भइल फेल हो कि महंगा कड़ुवा तेल हो गई'

पत्रिका के साथ अतुल की विशेष बातचीत
'पत्रिका' से विशेष बातचीत के दौरान अतुल ने बताया कि लोगों के पास छोटा छोटा रोजगार चाय समोसा पकौड़ी का रहता है, लेकिन महंगाई बढ्ने से इसमें भी दिक्कत हो रही है। आपस में हंसी मज़ाक के लिए बस ऐसे ही गुनगुना लिया करते हैं। यह हमारे पूर्वाञ्चल का बहुत ही लोकप्रिय लोकगीत है जिसको हम पढ़ाई के समय से ही गाते गुनगुनाते रहे हैं। पर इस बार यह मस्ती में गाया गया गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जो उम्मीद से थोड़ा परे है पर अच्छा लग रहा है|

यह भी पढ़ें- Lal Bahadur Shashtri Jayanti 2021: लाल बहादुर शास्त्री जयंती आज, 5 प्रेरक विचार जानें

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश