10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के शहर में न्याय के लिए दर-ब-दर भटक रही बेवा

15 साल के बेटे के साथ महिला को ससुरालियों ने घर से निकाला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 23 Apr 2018, 6:30 AM IST

anju

गोरखपुर। पति की मौत के बाद एक बेवा न्याय के लिए भटक रही। अपने 15 साल के बेटे के साथ दर-ब-दर हो रही इस महिला के लिए न्याय व्यवस्था सिर्फ कागजी बातें लगने लगी है। पति की मौत के बाद ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। थाने से लेकर प्रशासन तक में गुहार लगा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के नारायनापुर खुर्द के रहने वाले सुनील की मौत कुछ माह पूर्व हो गई थी। सुनील की पत्नी अंजू बताती हैं कि उस वक्त अपने मायके में थी। पीड़िता ने बताया कि पति मौत की सूचना तक ससुरालियो ने नहीं दी। जब ससुराल गांव के कुछ लोगों ने सूचना भेजवाई तो जानकारी होते ही वह ससुराल पहुंची। बताया कि नारायनापुर खुर्द पहुंचने पर मृतक के बड़े भाई उसे देख आगबबूला हो गए। उन्होंने उसे और बच्चे को घर में घुसने तक नहीं दिया। महिला ने बताया कि उन लोगों ने बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति की संपत्ति हड़पने की नीयत से ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया है। संपत्ति पर कई सालों से इन लोगों की नीयत खराब थी।
महिला ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।