29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिन्दू कम होंगे तो देश की अखंडता खतरे में पड़ेगी: योगी

सपा सरकार पर भी बरसे योगी, कहा सपा के राज में होते हैं सबसे अधिक दंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 12 Jun 2016, 10:26 PM IST

yogi

yogi

गोरखपुर. हिन्दू अगर अल्पसंख्यक होगा तो अलगाववाद और अराजकता सर उठाएंगे। यूपी के किसी भी क्षेत्र को कश्मीर नही बनने दिया जाएगा। यूपी के उन ज़िलों की न्यायिक जांच होनी चाहिए जहां हिन्दू जनसँख्या तेज़ी से कम हुआ है।
ये बातें योगी आदित्यनाथ ने कही। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि 2011 के सेन्सस रिपोर्ट में ही पश्चिम बंगाल, पूवोत्तर राज्य, बिहार, यूपी, जम्‍मू-कश्मीर और केरल की हालत चिंतनीय दिखने लगी थी। हिन्दू अगर कम होगा तो देश की अखंडता खतरे में पड़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने सबसे अधिक दंगे कराये। पर दंगे का आरोपी निर्दोष हिंदुओं को बना दिया जा ता है। योगी ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि सपा ने हिन्दू समुदाय का सबसे अधिक उत्पीड़न किया है। इस सरकार में हिन्दुओ का मनोबल गिर रहा है। कैराना जैसे कस्‍बे इसी के शिकार हुए हैं। वेस्‍ट यूपी में स्थिति काफी खराब है। खासतौर पर रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, देवबंद, मेरठ में हिन्‍दू अल्‍पसंख्‍यक हो चुका है। योगी ने मांग किया कि पश्चिम यूपी के हर जिलों में हिन्‍दुओं की स्थिति के बारे में सरकार को जांच करवा देना चाहिए।