देशभर से 250 भारतीय कंपनियां विभिन्न प्रकार की कृत्रिम ज्वेलरी, फैशन एक्सेसरीज, हैण्ड बैग,फैशन शूज और सिर से पैर तक के फैशन उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। एक्सपो मार्ट परिसर में स्थाई शोरूम धारक मुरादाबाद के कई निर्यातकों ने शोरूम खोले हुए हैं। फेयर में पहुंचे विदेशी ग्राहकों ने मुरादाबाद के शोरूमों पर भी अपनी आमद दर्ज कराई।