पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी सरकार गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देती है, तो भी ये उसका मजाक उड़ाते हैं। जब सरकार गरीब के लिए बैंक खाते खुलवाती है, तब इन्हें मजाक ही लगता है। पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार में सत्ता देखने के आदी ये लोग गरीब के लिए किए जा रहे हर काम को मजाक समझते हैं। इन्हें देश का विकास भी मजाक लगता है।