जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी बिल्डर प्रॉजेक्ट के ग्राउंड कवरेज के 30 प्रतिशत हिस्से पर अगर निर्माण पूरा हो गया है तो उस बिल्डर को प्राधिकरण द्वारा पार्ट कंप्लीशन दिया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर समझ सकते हैं कि अगर किसी बिल्डर ने अपने प्रॉजेक्ट के कुल दस टावरों में से 3 या उससे अधिक टावरों का निर्माण पूरा कर लिया है तो वह इतने निर्माण का लीज रेंट और बकाया जमा कराने पर पार्ट कंप्लीशन के लिए आवेदन कर सकता है। इसका फायदा यह है कि इन टावरों में बुकिंग कराने वाले बायर्स को बिल्डर पजेशन दे सकता है।