
बदमाशों पर पुलिस का टूटा कहर, ताबड़तोड़ तीन एनकाउंटर में तीन बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। पश्चिमी यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर पुलिस का कहर बदमाशों पर टूटा और बीते बारह घंटे में तीन थाना क्षेत्र ने हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर में पांच बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही। जबकि 3 बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
दरअसल गुरुवार को देर शाम ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र की पुलिस को सूचना मिली की कुछ बदमाश सुत्याना गांव के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे। जिसके बाद पुलिस चौकन्नी हो गई। तभी संदिग्ध स्थिति में बाईक पर सवार आते देख दो युवकों को पुलिस ने रोका तो वो भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग शुरु कर दी, पुलिस द्वारा क्रॉस फायरिंग में अमित नाम का एक बदमाश को पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर पड़ा। जबकि इसका एक साथी कुलदीप मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की हुई बाइक, एक देशी पिस्टल सहित कुछ कारतूस बरामद किये है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ ग्रेटर नेएडा अवनीश कुमार ने बताया कि जांच में पता है, कि घायल बदमाश पलवल का रहने वाला है, और ये कार लूट मामले में फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज इनके साथ मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक जो बरामद किया है। ये चोरी की है या नहीं ये पता लगाया जा रह है। वही पुलिस ने इनके पास से के बाइक, एक देशी पिस्टल सहित कुछ कारतूस बरामद किया है। वही इसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
गुरुवार को पहला एंकाउंटर जहां इकोटेक-3 के सुत्याना गांव के पास हुआ। वहीं दूसरा एंकाउंटर ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मकोड़ा गोलचक्कर के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गजेंद्र फौजी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, और दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूरजपुर में हुए एनकाउंटर को अभी कुछ ही घंटे बीते थे कि दादरी कोतवाली क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में नितिन नामक बदमाश को लगी गोली, नितिन दादरी में हुई विजय पंडित की हत्या में वांछित बताया जा रहा हैं। मुठभेड़ के दौरान इसके दो साथियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल और हथियार बारामद किया है, जबकि फरार बदमाशों की गिरफ्तार के लिए के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
Updated on:
15 Jun 2018, 3:09 PM IST
Published on:
15 Jun 2018, 9:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.