30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MA की छात्रा से हाइवे पर गैंगरेप का प्रयास, नहीं मानी तो वायरल कर दिया वीडियो

दोस्त के साथ कार से जा रही थी छात्रा तभी हुआ ये हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 6 Nov 2017, 11:20 AM IST

gang rape

gang rape

ग्रेटर नोएडा. यहां दिन प्रतिदिन छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा उदारहण जारचा कोतवाली क्षेत्र में MA की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां सामूहिक दुष्कर्म का MA की छात्रा से कुछ दबंगों ने प्रयास किया उसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां से चारों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड तो नाराज हो गए पार्टी के कुछ लोग, सपा उठाएगी फायदा

पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपियों का नाम शकीजान, अनुज, रविद्र व कुनाल उर्फ कुलदीप है। चारों पर एमए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप है। छात्रा के परिजन ने जो शिकायत की थी उसके अनुसार जारचा कोतवाली क्षेत्र के डेरी स्कनर गांव के रहने वाले एक युवक की बहन लुहारली गांव में रहती है। 29 अगस्त को वह बहन से मिलने कार से लुहारली जा रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड स्थित मिहिरभोज डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचा, तभी कॉलेज के सामने खड़ी एक एमए की छात्रा ने उससे लुहारली जाने के लिए लिफ्ट मांगी।

वीडियो देखने के लिए यहां किल्क करें-https://youtu.be/HH1_sM4yXso

युवक छात्रा को पहले से जानता था, इसलिए उसने छात्रा को लिफ्ट दे दी। रास्ते में कोट गांव के पुल के पास युवक ने कुछ समय कार रोकी, तभी दो मोटर साइकिल पर चार युवक वहां आ गए। आरोप है कि युवक व छात्रा से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच एक आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। शोर शराबा होने पर आसपास के राहगीरों के आने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। बदनामी के डर से छात्रा ने घटना का परिजन से जिक्र नहीं किया। इस बीच आरोपियों ने छात्रा से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपीओ को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग