ग्रेटर नोएडा। महाराष्ट्र में मेट्रो निर्माण के दौरान हजारों पेड़ों को काटा गया था। अब इसी तरह यूपी के (Jewar) जेवर में (International Airport) इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में बाधक बन रहे 6 हजार (Tree) पेड़ों को काटा जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने शर्तों के साथ (Permission) अनुमति दे दी है। इनमें पहली शर्त पेड़ों के कटने से हुई पर्यावरण की क्षति की भरपाई के लिए दस गुना पौधे लगाने की रखी गई है। यह पौधे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र व वन विभाग की जमीन पर लगाए जाएंगे। जिनके रख-रखाव की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। इसके लिए यमुना प्राधिकरण वन विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान भी कर चुका है।