ग्रेटर नोएडा. दादरी के कस्बे में एक जन्मदाता पर ही अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। ये आरोप नाबालिक ने अपनी मां के साथ दादरी कोतवाली मे दर्ज कराया है। बच्ची की शिकायत के बाद आरोपी बाप को हिरासत में लेकर पुलिस ने पीड़िता को नोएडा के जिला आस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया है। इधर, आरोपी बाप का कहना है उसके बेटी को बहला-फुसलाकर उस पर झूठे इल्जाम लगाए जा रहे हैं। उसने अपने पिता, भाई और पत्नी पर गोली मारकर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज़ कराया था। इसी के बाद उस पर इतना घिनौना आरोप लगाया गया है।