
ग्रेटर नोएडा. जिले में होने वाली निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। नामांकन के लिए दादरी, सदर और जेवर तहसील में व्यवस्था कर दी गई है। वहीं, नामांकन के दौरान पुलिस बल भी तीनों तहसीलों में तैनात कर दी गई है। यहां एक नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष, 5 नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 84 सदस्य पद के लिए नामांकन होने है।
दादरी नगर पालिका परिषद और 5 नगर पंचायत दनकौर, बिलासपुर , रबुपुरा, जेवर और जहांगीरपुर की नगर पंचायत के लिए चुनाव होने हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए मंगलवार को डीएम और एसएसपी ने तमाम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। सूरजपुर कलेक्ट्रेट के सभागार में मीटिंग कर डीएम ने चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए है। वही, बुधवार से शुरू हो रहे नामांकन प्रक्रिया को लेकर डीएम और एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टी फूल मंडी से रवाना होगी। वहीं चुनाव होने के बाद में दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में मत पेटी रखी जाएगी। इसके साथ ही दनकौर और बिलासपुर के लिए मत पेटी किसान इंटर कॉलेज दनकौर और जेवर के जनता इंटर कॉलेज में रखी जाएगी। साथ ही 1 दिसंबर को ही इन्हीं स्थानों में काउटिंग होगी।
यह होगी प्रक्रिया
दादरी, जेवर और सदर तहसील में नामांकन होंगे। प्रत्याशी 1 से लेकर 7 नवंबर तक नामांकन कर सकते हैं। 8 नवंबर को प्रशासनिक अधिकारी नामांकन की जांच करेगा। 10 नवंबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। वहीं 11 नवंबर को चुनाव चिन्ह का आंवटन किया जाएगा। 26 नवंबर को चुनाव और एक दिसंबर को मतगणन होगी।
आयोग ने जारी किए ये नियम
नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए 3 वाहनों की परमिशन दी जाएगी। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को एक—एक वाहन का यूज ही चुनाव प्रचार में कर सकेंगे। वहीं, एक झंडा लगाने की ही अनुमति होगी। रिटार्निंग ऑफिसर के ऑफिस से वाहन, बैनर, पोस्टर और होर्डिग्स कर परमिशन नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य को लेनी होगी।
यहां होंगे नामांकन
दादरी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के नामांकन दादरी तहसील में होंगे। वार्ड एक से 5 तक कमरना नंबर 6, वार्ड 6 से 10 तक कमरा नंबर 7, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के कमरा नंबर 8 और वार्ड संख्या 16 से 20 तक के कमरा नंबर 9 और 21 से 26 तक कमरा नंबर 15 में नामांकन होंगे। वहीं नगर पंचायत दनकौर और बिलासपुर के अध्यक्ष व सदस्य के नामांकन सदर तहसील और जेवर, रबूपुरा, जहांगीरपर गे अध्यक्ष व सदस्यों के नामांकन जेवर तहसील में होंगे।
डीएम बीएन सिंह और एसएसपी लव कुमार दादरी नगर पालिका के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए और अव्यवस्था मिलने पर अधीनस्तों को कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए। सिंह ने तीनों नगर पंचायतों के मतदान स्थलों, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। मदतान केंद्रों पर शौचालय, सफाई व बिजली आदि की सुविधाओं में कमी पाए जाने पर अधीनस्तों को कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
जेवर में नौ मतदान केंद्रो पर 37 बूथ प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए जेवर में 9 मतदान केंद्रों पर 37 मतदेय स्थल बनाए हैं। इसमें वार्ड 1 में दो मतदेय स्थल, वार्ड 2 में तीन मतदेय स्थल, वार्ड 3 में दो मतदेय स्थल, वार्ड 4 में दो मतदेय स्थल, वार्ड 5 में दो मतदेय स्थल, वार्ड 6 में तीन मतदेय स्थल, वार्ड 7 में चार मतदेय स्थल, वार्ड 8 दो मतदेय स्थल, वार्ड 9 में एक मतदेय स्थल, वार्ड 10 तीन मतदेय स्थल, वार्ड 11 में दो मतदेय स्थल, वार्ड 12 में दो मतदेय स्थल, वार्ड 13 में दो मतदेय स्थल, वार्ड 14 में दो मतदेय स्थल, वार्ड 15 में दो मतदेय स्थल, वार्ड 16 में तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
Published on:
31 Oct 2017 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
