
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा और ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। Yamuna Expressway पर ईस्टर्न पेरीफेरल के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे को वन-वे करने का प्लान बनाया है। इस संबंध मेंं एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियोंं ने यमुना अथॉरिटी के एसीईओ अमरनाथ उपध्याय के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक में एसीईओ ने एनएचएआई से वन-वे करने का प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव मिलने के बाद में वन-वे करने की प्लानिंग अथॉरिटी की तरफ से की जाएगी। माना जा रहा है कि दिसंबर में तीन दिन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे को वन-वे किया जा सकता है।
ईस्टर्न पेरीफेरल (Eastern Periferal) का हो रहा निर्माण
दिल्ली को जाम फ्री करने के लिए ईस्टर्न पेरीफेरल का निर्माण किया जा रहा है। यह पानीपत से लेकर पलवल तक बनाया जा रहा है। इसका फायदा यह होगा कि उत्तराखंड, हिमाचल, चंडीगढ़ से राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में आने-जाने वाले वाहनों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र सरकार जल्द से जल्द इसका निर्माण करना चाहती है। यह जगनपुर अफजलपुर गांव के पास में Yamuna Expressway को टच करेगा।
लोगों को दी जाएगी जानकारी
जगनपुर अफजलपुर के पास में यमुना एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर बनाया जाना है। इसको बनाने के लिए एनएचएआई यमुना एक्सप्रेसवे को वन-वे करने की प्लानिंग कर रही है। यमुना अथॉरिटी के एसीईओ अमरनाथ उपध्याय ने बताया कि NHAI के अधिकारियों से एक्सप्रेसवे को तीन दिन के लिए वनवे करने का प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे एक तरफ से चालू रहेगा, जबकि दूसरी तरफ से बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए लिखित प्रस्ताव मांगा है, ताकि रुट डायवर्जन ठीक तरीके से किया जा सके। इन तीन दिनों में गार्डर पर पहले से ही तैयार स्लैब रखने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले प्रस्ताव मिलने सेे लोगोें को जागरूक भी किया सकेगा। वाहन चालकों को दिक्कत न हो, इस पर भी पूरी प्लानिंग की जानी है।
जुड़ सकता है यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल
यमुना एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरीफेरल को जोड़ने की कवायद एक बार फिर से शुरू हो गई है। अगर यमुना एक्सप्रेसवे से पेरीफेरल जुड़ जाता है तो राह आसान हो जाएगी। दरअसल, बागपत, सोनीपत, गौतमबुद्धनगर, फरीदाबाद आने-जाने वालों को काफी फायदा हो जाएगा। जोड़ने के लिए लूप बनाया जाएगा।
Updated on:
14 Nov 2017 04:40 pm
Published on:
14 Nov 2017 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
