यमुना और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एरिया में स्थापित होने वाले कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी लखनऊ में होने वाली ग्राउंड सेरेमनी से होगा। शहर में निवेश करने वाली कंपनियों में वीवो, मदरसन, हल्दीराम, गारमेंट्स क्लस्टर आदि शामिल हैं। यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि फरवरी 2018 में हुए समिट के दौरान 255 कंपनियों के लिए 473 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। यहां कंपनियां 11537 करोड़ का निवेश करेंगी।