ग्रेटर नोएडा. सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में उस समय अफरा—तफरी मच गई, जब पिस्टल से गोली चल गई। गोली चलने के बाद में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कलेक्ट्रेट में डीएम, एसडीएम समेत तमाम आॅफिसर अपने आॅफिस में लोगों की समस्या सुन रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर में गोली चलने से अफसरों में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई कोतवाली की पुलिस सुरक्षा के लिहाजा से कलेक्ट्रेट में तैनात कर दी गई।