
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोेजित आॅटो एक्सपो में अमेरिका की बाइक बनाने वाली कंपनी बिग डॉग लिमिटेड भी हिस्सा ले रही है। यह कंपनी आॅन डिमांड बाइक बनाती है। यानि की बाइक बनवाने के लिए खरीददारों को आॅर्डर करना होता है। कंपनी के अधिकारियों की माने तो कंपनी एक देश में एक मॉडल व एक कलर की ही बाइक बनाती है। कंपनी की 5 से अधिक बाइक हर साल इंडिया में खरीदी जाती है, जबकि 31 हजार से बाइक्स कंपनी बना चुकी है।
इस बाइक की ये है खासियत आैर कीमत
बिग डॉग कंपनी के जीएम आॅपरेशन अरविंद ने बताया कि के-9 रेड चापर-111 को प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसका 1860 सीसी का इंजन है। पेट्रोल की टंकी 14.4 लीटर की है। उन्होंने बताया कि इस बाइक में दूनिया की बेहतरीन इंजन निर्माता कंपनी एसएनएस का इंजन लगाया जाता है। इंजन की क्षमता 129 हॉर्स पावर की है। 6 गियर की बाइक को क्रोम से बनाया जाता है। क्रोम की वजह से यह बाइक 20 साल तक चमचमाती दिखती है।
यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=inx5eQ85OHo
इन देशों में सबसे ज्यादा है इस बाइक की डिमांड
बिग डॉग कंपनी के जीएम आॅपरेशन अरविंद ने बताया कि इस बाइक की डिमांड स्वीडन और अमेरिका में ज्यादा है। साथ ही भारतीय भी बाइक को पंसद करते है। 29 लाख रुपये एक्स शोरुम कीमत की के 9 चापर 111 की डिमांड भारत में भी काफी है। उन्होंने बताया कि कंपनी की डिमांड पर ही बाइक बनाती है। साथ ही बॉयर्स को बुकिंग के दौरान ही पूरी कीमत देनी होती है। उसके बाद में कंपनी बाइक तैयार कर बॉयर्स को सौंपती है। उन्होंने बताया कि कंपनी हर साल भारत में 5 से 6 बाइक बनाकर बेचती है। साथ ही एक ही मॉडल को कंपनी एक बार में तैयारी करती है। दूसरी बार में दूसरा मॉडल बनाया जाता है।
Published on:
14 Feb 2018, 1:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.