
west up bulletin@1:00 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें
नोएडा. यूपी वेस्ट में ईद उल अजहा यानी बकरीद पर जगह-जगह नमाज अदा कर देश में शांति और अमन की दुआ मांगी गई। रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने शहर के मुख्य मार्ग पर हजारों लोगों के साथ नमाज अदा की। इसके बाद लोगों को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। बकरीद के मौके पर सहारनपुर में कुर्बानी काे लेकर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चाैबारा में एक ही समुदाय के दाे पक्षाें के बीच संघर्ष हाे गया। गुस्साए एक पक्ष ने आगजनी करते हुए बाइक काे आग के हवाले कर दिया। इससे माैके पर अफरा-तफरी मच गई आैर लाेग दहशत में आ गए। पुलिस ने दाेनाें पक्षाें से दाे-दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया है। तीसरी बड़ी खबर मेरठ से है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उस दौरान मृतक अपने बच्चों के लिए ईद के नए कपड़े दिलवाकर लाया था और उसके बाद घर के बाहर बैठकर आराम कर रहा था।
गोवंशों की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाने से तमतमाए आजम खां, बकरीद पर सीएम योगी के लिए कह दी ऐसी बात
ईद उल अजहा यानी बकरीद पर नमाज अदा कर देश में शांति और अमन की दुआ मांगी गई। इस माैके पर रामपुर में भी हर्षोल्लास के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। यहां सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने शहर के मुख्य मार्ग पर हजारों लोगों के साथ नमाज अदा की। इसके बाद लोगों को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए आजम खां ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं और गोवंशों की कुर्बानी को लेकर भी आजम खां उग्र नजर आए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
BIG BREAKING: गोवंशों की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाने से तमतमाए आजम खां, बकरीद पर सीएम योगी के लिए कह दी ऐसी बात
कुर्बानी काे लेकर हुई आगजनी की घटना पर बाेले एसएसपी हालात सामान्य
कुर्बानी काे लेकर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चाैबारा में एक ही समुदाय के दाे पक्षाें के बीच संघर्ष हाे गया। गुस्साए एक पक्ष ने आगजनी कतरे हुए रास्ते में खड़ी बाईक काे आग के हवाले कर दिया। इससे माैके पर अफरा-तफरी मच गई आैर लाेग दहशत में आ गए। पुलिस ने दाेनाें पक्षाें से दाे-दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि गांव में हालात अब सामान्य है। एतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला सुबह ईद की नमाज के बाद का है। गांव का ही इंतजार पक्ष खाली प्लाट में कुर्बानी कर रहा था। अरशद काे यह बात नागंवार गुजरी आैर उसने यूपी 100 पर आपत्तिजनक गलत सूचना दे दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कुर्बानी काे लेकर हुई आगजनी की घटना पर बाेले एसएसपी हालात सामान्य, देखे वीडियाे
बेटी से छेड़खानी करने वाले ने र्इद की खरीदारी करके लौटे पिता के साथ किया यह, मातम में बदल गया माहौल
मेरठ। में छेड़छाड़ का विरोध पिता को इस कदर भारी पड़ा कि आरोपियों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जिस समय पिता की हत्या हुई ठीक उससे पहले मृतक अपने बच्चों के लिए ईद के नए कपड़े दिलवाकर लाया था और उसके बाद घर के बाहर बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान छेड़छाड़ का आरोपी उसकी तरफ आ रहा था। घर के बाहर बैठे पिता ने सोचा कि आरोप माफी मांगने आ रहा है, लेकिन पास आते ही आरोपी ने लड़की के पिता के पेट पर ताबड़तोड़ कई वार चाकू से कर दिए। वार करते समय आरोपी चिल्ला रहा था अब मुझे रोककर दिखा। वारदात के समय आरोपी के साथ उसके दोस्त भी थे। जो हत्या करने के बाद फरार हो गए। इसके बाद लिसाड़ी गांव की आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर के बाहर खड़े टेम्पो में आग लगा दी और हंगामा किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बेटी से छेड़खानी करने वाले ने र्इद की खरीदारी करके लौटे पिता के साथ किया यह, मातम में बदल गया माहौल
Published on:
22 Aug 2018 02:08 pm
