scriptआचार संहिता लागू होते ही नए ब्रिज पर भाजपा विधायक ने किया ऐसा काम, अब चारों तरफ हो रही चर्चा | bjp mla tejpal nagar walk with supporters on news Bridge in dadri | Patrika News

आचार संहिता लागू होते ही नए ब्रिज पर भाजपा विधायक ने किया ऐसा काम, अब चारों तरफ हो रही चर्चा

locationग्रेटर नोएडाPublished: Mar 12, 2019 02:17:37 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

-चुनाव आयोग ने 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
-दादरी रेलवे पर बने इस आरओबी का निर्माण अप्रैल 2015 में शुरू हुआ था।
– इसे आचार सहिंता का उल्लंघन माना जा रहा है, जबकि अधिकाकरी इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा। चुनाव आयोग ने 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिसके चलते अब किसी भी पार्टी के प्रचार प्रसार पर रोक लग गई है और जगह-जगह लगे होर्डिंग व पोस्टर भी हटा दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें

10 करोड़ की डकैती डालने वाला खूंखार डकैत गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर डाली थी डकैती

इस सबके बीच भाजपा विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को करीब पांच बजे दादरी रेलवे स्थित बने नए आरओबी को सोमवार को जनता के लिए खोल दिया। जिसके खुलने पर विधायक ने खुद सबसे पहले इस पर पैदल चलकर निरीक्षण किया। वहीं उनके पीछे उनकी व भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां थीं। इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है, जबकि अधिकाकरी इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं।
mla
दादरी तहसीलदार अभय प्रताप सिंह का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक ने आरओबी का पैदल चलकर निरीक्षण किया है। उद्घाटन नहीं हुआ। यहां पर किसी ने नारेबाजी भी नहीं की है। आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर दंगों के गवाह को भरे बाजार में गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप- देखें वीडियो

गौरतलब है कि दादरी रेलवे पर बने इस आरओबी का निर्माण अप्रैल 2015 में शुरू हुआ था। इसके निर्माण में दो माह की देरी होने पर रेलवे विभाग ने इसका निर्माण कर रही कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। विधायक के साथ मौके पर दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित, समाज सेवी एच.के शर्मा व अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो