11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा
युवक ने लड़की के सामने निकाला अपना फोन, तो सहेलियों संग दौड़ा-दौड़ा कर पीटा-देखें वीडियो
Play video

युवक ने लड़की के सामने निकाला अपना फोन, तो सहेलियों संग दौड़ा-दौड़ा कर पीटा-देखें वीडियो

भरे बाजार में चप्पलों से की पिटार्इ, वायरल हुआ वीडियो
Google source verification

मुरादाबाद।आज सुबह से सोशल मीडिया में शहर के बुधबाजार इलाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें तीन युवतियां एक युवक को तेजी से चप्पलों से दौड़ा दौड़ा कर पीट रहीं हैं।ये 12 सेकेंड का वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के बुध बाजार चौकी के ठीक सामने का है।इसमें लड़कियां आरोप लगा रहीं हैं कि युवक उनका वीडियो बना रहा था। लेकिन न ही लड़कियों ने पुलिस से शिकायत की और न ही पुलिस ने इस वीडियो को लेकर कोई गंभीरता दिखाई। सीओ कोतवाली पूनम सिरोही ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ये वीडियो बुधवार दोपहर का है।तीन युवतियां बाजार में खरीदारी कर रहीं थी तभी एक युवक आकर उनका वीडियो बनाने लगता है।जिस पर युवतियों को कुछ शक होता है तभी युवक भागने की कोशिश में तेज तेज चलने लगता है।इससे पहले युवक या राहगीर कुछ समझ पाते तीनों युवतियों ने चप्पल निकाल कर उसे धड़ाधड़ पीटना शुरू कर दिया। ये वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर वायरल कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश