26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावाली के दिन मंदिर में तोड़ दी थी भगवान श्रीराम की मूर्ति, भाजपा विधायक ने की यह अपील

जेवर नगला गांव में प्राचीन मंदिर में लगी भगवान श्रीराम की मूर्ति असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Nov 2018, 3:39 PM IST

bjp

दीपावाली के दिन मंदिर में तोड़ दी थी भगवान श्रीराम की मूर्ति, भाजपा विधायक ने की यह अपील

ग्रेटर नोएडा. जेवर के नगला गांव में प्राचीन मंदिर में लगी भगवान श्रीराम की मूर्ति असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी थी। माना जा रहा है कि त्यौहारों पर सौहदपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। सुबह के समय लोग जब मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे, उस दौरान मंदिर में मूर्ति को खंडित होने का मालूम हुआ। बाद मेंं लोगों ने जमकर बवाल किया। मंदिर में तोड़ी गई मूर्ति को लेकर अभी लोगों में गुस्सा है। फिलहाल मंदिर के पास आस-पास में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: वॉशरूम के दरवाजे पर मोबाइल लगा छात्र इस तरह बना रहा था छात्रा का वीडियो

मूर्ति तोड़े जाने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शान्त कराया। ग्रामीणों ने आरोपियों को चिहिन्न करने की मांग की थी। अधिकारियों ने जल्द से जलद आरोपियों को तलाश करने व गिरफ्तार कर जेल भेजना का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए है। सीओ जेवर शरद चंद शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया हुआ है। साथ ही इसी बीच असामाजिक तत्व शहर सौहृदपूर्ण माहौल को बिगाड़ न दें, इसपर भी पुलिस और प्रशासन की नजर है।

यह भी पढ़ें: मायावती ने भीम आर्मी के इस बड़े नेता पर दर्ज कराई एफआईआर

वहीं जेवर के विधायक ठाकूर धीरेंंद्र सिंह का कहना है कि किसी की आस्था पर चोट करने वाले लोग कुत्सित मानसिकता के होते हैं। नगला गनेशी में मंदिर पर मूर्तियों को खंडित करने वाले जल्द कानून की गिरफ्त में होंगे। सभी से अपील है कि धैर्य का परिचय दें। साथ ही किसी भी सूरत में क्षेत्र में अमन चैन को बनाए रखें।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग