ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। भारत मे ही हज़ारों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के बाद पूरे देश मे लॉकडाउन है। संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री ने सभी से आर्थिक सहायता की मदद की अपील की है। जिसके बाद उधोगपति, फिल्मस्टार, खिलाड़ी सभी चढ़कर प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे रहे हैं। वहीं इसमें छोटे बच्चे भी अपना योगदान देने से पीछे नहीं हैं।