26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के गढ़ में मायावती ने खेला इस दिग्गज नेता पर बड़ा दांव, सौंपी यह जिम्मेदारी

—सपा-बसपा गठबंधन में लड़ रही बसपा ने एक बार फिर से गुर्जर नेता पर कार्ड खेला है। —मायावती के लिए अहम है यह सीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 21 Feb 2019, 8:28 AM IST

mayawati

भाजपा के गढ़ में मायावती ने खेला इस दिग्गज नेता पर बड़ा दांव, सौंपी यह जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा. लोकसभा चुनाव को करीब देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। सपा-बसपा गठबंधन में लड़ रही बसपा ने एक बार फिर से गुर्जर नेता पर कार्ड खेला है। बसपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने नए लोकसभा प्रभारी के रुप में सतवीर नागर के नाम की घोषणा की है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर सपा के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र नागर भी मौजूद रहे। सुरेंद्र नागर ने कहा कि सपा-बसपा व रालोद के वोटों की गिनती छह लाख से शुरू होगी। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा अंदाजा लगा सकती है कि संसद में इस बार कौन पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी के इन जिलों में दौड़ेगी रैपिड रेल

तीसरी बार हुई घोषणा

2017 में बसपा की तरफ से पहली बार वीरेंद्र डाढ़ा को गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी बनाया गया था। लेकिन नवंबर 2018 में वीरेंद्र डाढ़ा को हटा दिया गया। जनवरी में सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद में 15 जनवरी को मायावती ने संजय भाटी को नया प्रभारी बनाया। संजय भाटी की कंपनी के विवाद को चलते हुए उन्हें भी हटा दिया गया। बुधवार को अब तीसरी बार सतवीर नागर को बसपा ने प्रभारी घोषित किया है।

ग्रेनो के अवध ग्रीन्स में आयोजित हुए सम्मेलन मेें बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बैनर लगा हुआ था। इस दौरान सपा व बसपा नेताओं के निशाने पर भाजपा रही। नेताओं ने कहा कि 2019 के चुनाव में यूपी से बीजेपी पूरी तरह साफ हो जाएगी।

मायावती के गृहजनपद की सीट है यह

बसपा सुप्रीमो मायावती गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर गांव की रहने वाली है। मायावती ने अपने गृह जनपद गौतमबुद्ध नगर की लोकसभा सीट को अपने पास रखा है। बसपा ने गुर्जर नेता सतवीर नागर गौतमबुद्ध नगर का प्रत्याशी घोषित किया। सतबीर गुर्जर बसपा में बहुत ही पुराने नेता है। वह अब तक जेवर विधानसभा सीट से प्रभारी थे।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के डाॅक्टर महेश शमार् सांसद है। २०१७ में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नोएडा, दादरी आैर जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा किया था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटेे पंकज सिंह नोएडा से विधायक चुने गए थे। यह भाजपा के लिए भी अहम सीट मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाले पर कार्रवाई न होने पर भड़के केंद्रीय मंत्री, इंस्पेक्टर को सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग