दादरी नगर पालिका परिषद और 5 नगर पंचायत दनकौर, बिलासपुर ,रबुपुरा,जेवर और जहांगीरपुर की नगर पंचायत के लिए वोटिंग डाली जा रही है। दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद और 5 नगर पंचायत और 84 वार्ड सदस्यों का फैसला 1 लाख 43 हजार 936 मतदाता करेंगे। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर ड्रौन कैमरों से नजर रखी जा रही है। सवेंदनशील मतदान केंदों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। गडबडी को रोकने केे लिए तमाम पुलिस और प्रशासन के अला अफसरों की डयूटी लगाई है। पुलिस के साथ—साथ पीएसी के जवानोंं को भी मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। वहीं डीएम बीएन सिंह और एसएसपी लव कुमार ने मौके पर जसकर मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध लगने वाले लोगों की गहनता से पूछताछ की। दादरी के मिहिर भोज कॉलेज मेंं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलवीर के साथ में पार्टी का नेता रकम सिंह मतदाता केंद्र तक पहुंच गए। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि प्रत्याशी के अलावा कोई भी बहारी व्यक्ति मतदाता केंद्र पर नही जा सकता है। डीएम ने फटकार लगाते हुए उसे वहां से बाहर भेज दिया। वहीं जगह—जगह मतदातों में उत्साह दिखाई दिया। प्रशासनिक अफसरों की माने तो सुबह 11 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान हुआ है।