
बिहार के बीटेक छात्र ने माता-पिता को लिखा भावुक संदेश, बताई असली, फिर झूल गया फंदे से
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बीटेक के छात्र के आत्महत्या की खबर आसने आई। छात्र ने अपने घर में ही पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उनसे अपने मां-बाप और परिवार के लिए बहुत ही भावुक बातें लिखी हैं।
आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। गौरव बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था और बतौर पीजी रहता था।
मामले में कासना थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली की अल्फा-वन में अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना देकर जल्द नोएडा आने के लिए कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मरने से पूर्व छात्र ने एक सुसाइड नोट लिखा है। माता-पिता को संबोधित इस सुसाइड नोट में छात्र ने कहा है कि मम्मी पापा सॉरी मैं जिंदगी का प्रेशर झेल नहीं पाया इसलिए मैं ये कदम उठा रहा हूं। मुझे माफ कर देना।
Updated on:
21 Nov 2018 09:09 am
Published on:
21 Nov 2018 09:08 am
