ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के रात के अंधेरे में गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है तो कई घायल हैं जबकि अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर योगी सरकार और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को सवालों के घेरे में रख दिया है। क्योंकि ये निर्माण कार्य अवैध रुप से किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक इस इलाके में निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है, बावजूद बिल्डर किसानों की जमीन लेकर लोगों को सस्ते घर देने के फेर में फंसा कर उन्हें मौत बांट रहे हैं, जबकि सरकार और अथॉरिटी को इसकी भनक तक नहीं है।