20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर नोएडा
ताज हाईवे पर अचानक कार में लगी आग तो ड्राइवर ने इस तरह बचाई जान- देखें वीडियो
Play video

ताज हाईवे पर अचानक कार में लगी आग तो ड्राइवर ने इस तरह बचाई जान- देखें वीडियो

जेवर टोल प्लाजा से पहले शनिवार सुबह ताज हाईवे पर चलती हुई एक वैगनआर कार अचानक आग का गोला बन गई

Google source verification

ग्रेटर नोएडा। जेवर टोल प्लाजा से करीब 10 किलोमीटर पहले शनिवार सुबह ताज हाईवे पर चलती हुई एक वैगनआर कार (नम्बर UP 80 DT 0116) अचानक आग का गोला बन गई। कार में उस वक्त जितेंद्र नामक चालक मौजूद था। आनन-फानन में चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार चालक जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी कार ओला में चलाता है। वह गुरुग्राम से सवारी छोड़कर अपने घर की तरफ एटा जा रहा था। इस बीच अचानक गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने गाड़ी में लगी आग को काफी बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गाड़ी काफी जल गई।