1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: सीएम योगी ने किया नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो का उद्घाटन, जानिए ये बड़ी बातें

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो की सौगात लोगों को मिल गई है। शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-137 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो का उद्घाटन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 25 Jan 2019, 3:16 PM IST

cm

सीएम योगी ने किया नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो का उद्घाटन, जानिए ये बड़ी बातें

नोएडा. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो की सौगात लोगों को मिल गई है। शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-137 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो का उद्घाटन किया। मेट्रो के चलने से ट्रॉसपोर्ट सिस्टम बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्स्रपेस-वे प्राधिकरण एरिया में तेजी के साथ विकास हो रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के उद्घाटन के दौरान कहा गया था कि मेट्रो का सफर महंगा है। यहां सफल नहीं हो पाएगी। दिल्ली मेट्रो में आज 36 लाख पैसेंजर सफर कर रहे है। उन्होंने कहा कि यूपी में तेजी के साथ मेट्रो का विस्तार हो रहा है। आने वाले 50 सालों की आवश्यकताओं की पूर्ति होती दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर को मेट्रो से जुड़ने के बाद जल्द ही गाजियाबाद को जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है। नोएडा और गाजियाबाद के बीच भी जल्द ही कनेक्टविटी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कानपुर, आगरा और मेरठ के लोगों को मेट्रो की सौगात दी जाएगी।

इसकी रिवाइज डीपीआर(डिटेंल प्रोजेक्ट प्लानिंग) भेजी जा रही है। वहीं मेरठ और दिल्ली के बीच में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रॉजेक्ट (आरआरटीएस) को जोड़ने के लिए सहमति दी जा चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली सरकार के नकारात्मक रवैया की वजह से सफल नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आरआरटीएस को लेकर फैसला लेने जा रही है। दोनों शहरों के बीच में बेहतर ट्रॉसपोर्ट व्यवस्था बनाने के लिए जल्द ही ठोस रास्ता केंद्र सरकार के साथ मिलकर निकाल लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले सरकार के समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 हजार लोगों को आवास मुहैया कराए गए थे। 2017 से लेकर अभी तक 8 लाख 60 हजार गरीबों को आवास सरकार दिला चुकी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 करोड 60 लाख शौचालय बनाए है।

उन्होंने कहा कि विकास के लिए भेदभाव की आवश्यकता नहीं है। योजनाओं के जरिए हर किसी का विकास होना चाहिए। यूपी में सरकार आने के बाद में अभी विद्युत व्यवस्था मजबूत की गई है। देश में अभी तक 4 करोड़ लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए गए है। प्रदेश में अकेले 94 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन मुहैया कराए गए है। जिन गांव में बिजली नहीं थी, उन्हें गांव में नई बिजली लाइन डाली गई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिल्डर और बॉयर्स के बीच बड़ी समस्या रही। बॉयर्स को मकान नहीं मिल पा रजा था। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक एक लाख बॉयर्स को फ्लैट मुहैया करा चुकी है।

यह भी ली चुटकी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि नोएडा में मुख्यमंत्री आएगा। उसकी कुर्सी चली जाएगी। नोएडा दिल्ली के बीच में मेट्रो के बीच उद्घाटन के लिए पीएम आए थे। उन्होंने कहा कि नोएडा यूपी से बाहर नहीं है, इसलिए यहां आने से उन्हें संकोच क्यों होता है। सत्ता में बने रहने के लिए नहीं, बल्कि में सत्ता में परिवर्तन के लिए आया हुं।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश