इस मौके पर प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह, राज्यमंत्री सुरेश राणा, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, सांसद डॉ. महेश शर्मा, तीनों अथॉरिटी के सीईओ, डीएम व एसएसपी की मौजूद रहे। सीएम योगी ने तीन घंटे से अधिक तीनों अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की। अथॉरिटी अधिकारियों ने बीते दो साल के कार्यों के बारे में सीएम को अवगत कराया। उसके बाद आने वाले दो साल में विकास का खाका तैयार किया गया। सीएम ने निर्देश दिए है कि जो उद्यमी प्लॉट लेने के बाद कंपनी नहीं लगा रहे हैं, उनके आवंटन रद्द तत्काल प्रभाव से कर दिया जाएं। दोनों शहरों में हाई क्लास सिक्यॉरिटी, ईको-फ्रेंडली सिस्टम, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट और स्मार्ट विलेज बनाने के निर्देश दिए। सुखते ही नदी पर चिंता व्यक्त करते हुए सीएम ने अधिकारियों को जीर्णोद्धार के लिए निर्देश दिए। ठप हो चुकी ग्रुप हाउसिंग योजनाओं का शुरू करने के लिए उन्होंने तीनों अथॉरिटी से एक्शन प्लान की जांच की। सीएम योगी मिथक तोड़कर 9वीं बार आए हैं।