ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 7 से 12 जनवरी तक ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें दुनियाभर से वाहन निर्माता कंपनी हिस्सा ले रही है। यहां विभिन्न कंपनियों के आने वाले वाहनों के मॉडल लॉन्च करेंगी। आॅटो एक्सपो में 20 प्रतिशत पवेलियन चीन की कंपनियों ने बुक कराएं हैं। अब चीन में फैले कोरोना वायरस की वजह से कंपनियों के प्रतिनिधियों को यात्रा रद्द करनी पड़ रही है। दरअसल, वायरस से फैली बीमारी के बाद चीन, भारतीय विमान कंपनियों ने 20 फरवरी तक फलाइट्स रद्द कर दी है।