ग्रेटर नोएडा. इको-टेक प्रथम थाना पुलिस ने गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार हुए 3 बदमाशों को पकड़े में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का कहना है की मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल बदमाश रॉबिन को मंगलवार को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ये बदमाश सिर्फ अपने शौक पूरे करने के लिए लूट जैसी घटनाओ को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 24 हज़ार रुपए नगद, 2 चोरी की बाइक, 5 मोबाइल फोन और 4 अवैध तमंचे बरामद किए हैं।
मेज पर रखे ये 2 हज़ार के लाल-लाल नोट मोबाइल फोन और तमंचे पुलिस की गिरफ्त में खड़े बदमाश शकील, दिनेश और नौसाद कब्जे से बरामद किए गए हैं। जो इन बदमाशों ने ग्रेटर नॉएडा के दनकौर और रबूपुरा में लोगों से लूटे थे। पुलिस के कहना है की ये लोग बैंक के आस पास रेकी किया करते थे। जो लोग पैसे निकालते थे, उनका बाइक से पीछा करके ये लोग सुनसान जगह पर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए तीनों बदमाश 18 से 22 वर्ष के हैं। अपने शौक जैसे महंगे फोन, शॉपिंग आदि को पूरा करने के लिए ये लूट जैसी घटना को अंजाम दिया करते थे। इनमें से एक बदमाश शकील बीए का छात्र है। रोबिन गोली लगने से घायल है, जोकि हॉस्पिटल में एडमिट है। पकड़े गए बदमाशों में दिनेश और नौशाद भी शामिल है, जबकि नजाकत अब भी फरार है। इस पूरे ग्रुप का सरगना शकील को बताया जा रहा है, जो पहले ही फरीदाबाद से असलहे की तस्करी में जेल जा चूका है।
अभी कुछ दिन पहले ही इन लोगों ने दनकौर क्षेत्र में एक किसान से दो लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। किसान ने कैनरा बैंक से पैसे निकले थे, जिसके बाद इन लोगों ने रैकी करते हुए उन्हें तमंचा दिखाकर 2 लाख रुपए लुट लिए थे। पुलिस इन बदमाशों के पास से उसी 2 लाख की लूट में से 1 लाख 65 हज़ार रुपए बरामद कर लिया है। इसके अलावा 59 हज़ार 100 रुपए नगद 2 चोरी की बाइक, अवैध तमंचे और 5 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
फ़िलहाल पुलिस ने इन तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। गौरतलब है की इनपर पहले भी कई थानों में लूट के मामले दर्ज़ हैं। एनकाउंटर में घायल बदमाश अभी हॉस्पिटल में भर्ती है, जबकि इस मुठभेड़ में फरार एक बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है ।