19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Greater Noida / दिवाली पर दोस्तों या रिश्तेदारों को भूलकर भी उपहार में न दें ये गिफ्ट, घर में आ सकती है कंगाली

दिवाली पर दोस्तों या रिश्तेदारों को भूलकर भी उपहार में न दें ये गिफ्ट, घर में आ सकती है कंगाली

Diwali 2018: dont gift these things to friends-relative on the diwali occasion Dhanteras Diwali 2018: दिवाली पर उपहार देने के लिए इन चीजों से बचें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 5 Nov 2018, 9:25 AM IST

diwali

diwali

Diwali 2018: dont gift these things to friends-relative on the diwali occasion

dhanteras

नोएडा।Diwali 2018 दिवाली के दिन लोग एक दूसरे को शुभकामना और बधाई देने के अलावा गिफ्ट्स Diwali Gift भी देते हैं। बाजार में जहां तरह-तरह के आइटम्स पर ढ़ेरों ऑफर रखे गए हैं। वहीं लोग भी दोस्तों, रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए बाजार के चक्कर काटने लगे हैं। कोई त्योहार के मौके पर मिठाई देता है तो कोई भगवान की मूर्ति आदि भी खरीद कर गिफ्ट के तौर पर देते हैं। लेकिन दिवाली पर उपहार Diwali Gifts देते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। क्योंकि अनजाने में कई बार दूसरे को देने के लिए कुछ ऐसा खरीद लेते हैं जिसक प्रभाव से अनजान रहते हैं। इससे घर का सौभाग्य खत्म होने लगता है और आपके घर में तमाम परेशानी आने लगती है।

ये भी पढ़ें : Diwali 2018 : इस बार दिवाली पर हैं दो शुभ मुहूर्त, जाने किस समय लक्ष्मी-गणेश की करेंगे पूजा तो हो जाएंगे मालामाल

अपनों के त्योहार को और खास बनाने के लिए कई लोग इन दिनों गिफ्ट्स देने के बारे में सोच रहेंगे होंगे, लेकिन जो भी खरीदे ध्यान रखें की दिवाली के गिफ्ट्स केवल लेने वाले पर ही नहीं बल्कि उपहार खरीदने वाले पर भी प्रभाव डालते है। इसलिए यहां कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें उपहार के तौर पर देने से बचे।

ये भी पढ़ें :दिवाली Wish करने के लिए इन Image, Photo को भेज कर अपनों की दिवाली बनाएं और स्पेशल

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ती न दें-

दिवाली पर किसी को भी लक्ष्मी और गणपति की प्रतिमा भूलकर भी नहीं देनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करके आप अपना सौभाग्य किसी और को दे देते हैं। यानी आप अपनी लक्ष्मी किसी अन्य को दे रहे हैं। क्योंकि दिवाली पर सभी अपने घर में लक्ष्मी लाते हैं।

ये भी पढ़ें : Diwali 2018: दिवाली के लिए काउनडाउन शुरू, इस दिवाली इन संदेशों के साथ Advance बोले HAPPY DIWALI

अष्टधातु से बनी हुई कोई वस्तु न दें-

दीपावली के अवसर पर किसी को उपहार देते समय अष्टधातु से बनी हुई कोई वस्तु न दें। कोई भी मिश्रित धातु की चीजें भी उपहार में नहीं देना चाहिए। अगर आप सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण देना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि उन पर गणेश, लक्ष्मी या कुबेर अंकित ना हों।

ये भी पढ़ें : Dhanteras 2018: धनतेरस से होती है दिवाली की शुरुआत, इस बार इन फोटो और मैसेज से भेजे बधाई संदेश

नुकीली चीजें खरीदने से बचें-

अगर इस बार अपनों को गिफ्ट्स देने के लिए दिवाली नुकीली चीजें खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही ऐसी कोई वस्तु जिसमें तीखे किनारे हों, अपने दोस्तों और परिवार को उपहार में भी नहीं देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : DIWALI 2018: Bollywood ने दिवाली पर कई गाने फिल्माए हैं