
बड़ा नामी बिल्डर और उसकी पत्नी बने गैंगस्टर
ग्रेटर नोएडा. एक अदद आशियाने के लिए जीवनभर की कमाई लगाने के बाद भी अपने को ठगा महसूस करने वाले निवेशकों के लिए यह राहत भरी खबर है। डीएम ने एवीजे हाइट्स बिल्डर पर गैंगस्टर लगा दिया है। थाना सुरजपुर पुलिस ने विनय जैन, आशा जैन, विपिन अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। इस कार्रवाई से आम लोगों के करोड़ों रुपये हड़प कर बैठे बिल्डर्स में हड़कंप मच हुआ है।
एवीजे हाइट्स बिल्डर ने सूरजपुर एरिया में फ्लैट बनाए थे। आरोप है कि एक-एक फ्लैट को 2-2 बॉयर्स को बेच दिया। आरोप है कि बिल्डर ने इस तरह कई फ्लैट में घपला किया। बॉयर्स के साथ ज्यादती करने और बधंक बनाने के आरोप बिल्डर पर लगे थे। शासन के हस्तक्षेप बाद में बिल्डर के खिलाफ मामले की जांच शुरू की गई थी। इसकी जिम्मेदारी सूरजपुर कोतवाली प्रभारी को सौंपी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम बीएन सिंह को सौंपी है।
पुलिस ने भेजी रिपोर्ट में कहा है कि विवेक विहार दिल्ली निवासी विनय जैन, आशा जैन पत्नी विनय जैन और विपिन अग्रवाल पुत्र चांदमल ने अपना संगठित व सक्रिय गिरोह बना रखा है। विपिन जैन इस गैंग का लीडर है और आशा जैन व् विपिन अग्रवाल गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इन लोगों ने ग्रेटर नोएडा में एवीजे हाइट्स बिल्डिंग बनाई। आरोप है कि एक—एक फ़्लैट दो-दो लोगों को बेचकर अवैध धन अर्जित किया है। इन फ्लैटों पर फर्जी तरीके से बैंक से लोन लेकर बैंकों को करोडो की हस्हानि भी पहुंचाई है। कोतवाली प्रभारी की रिपोर्ट पर एसपी ग्रामीण और एसएसपी ने भी गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की संस्तुति कर जिलाधिकारी के पास भेजा था।
जिला प्रशास ने रिपोर्ट के आधार पर एवीजे हाइट्स बिल्डर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएम ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस थाना सुरजपुर ने विनय जैन, आशा जैन, विपिन अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर टीमे बनाकर इनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया है।
Published on:
3 Aug 2018, 3:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.