जानकारी के अनुसार, पी-3 गोलचक्कर के पास सड़क किनारे झुग्गी बनाकर मजदूर रहते है। ये रात को सोए हुए थे। बताया गया है कि तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर झुग्गी को तोड़ते हुए संजय, सियाराम व अन्य पर चढ़ गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अलग—अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया।